{"_id":"693c7a4205f4d388d100b55f","slug":"training-given-on-mushroom-production-and-beekeeping-bilaspur-hp-news-c-95-1-ssml1019-210429-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन पर दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन पर दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के निदेशालय प्रसार शिक्षा की ओर से आयोजित 16-सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें कृषिवानिकी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और बकरी पालन जैसे विषय शामिल रहे।
कार्यक्रम में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 19 अधिकारियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके पांडा मुख्य अतिथि रहे, जबकि होल्टा कैंप से लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कुलपति ने कहा कि कृषि और रक्षा दोनों ही राष्ट्रीय सुरक्षा के अभिन्न अंग हैं। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. लव भूषण ने बताया कि कार्यक्रम को शैक्षणिक और व्यावहारिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया था। कुलपति ने सभी अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे केवल प्रमाण पत्र ही नहीं, बल्कि नई तकनीकों, मूल्यवान जानकारी और पालमपुर में बिताए यादगार पलों को साथ लेकर लौट रहे हैं। प्रशिक्षण ने उनके लिए सामुदायिक सेवा, आजीविका उन्नयन और सतत कृषि प्रयासों में योगदान के नए रास्ते खोले हैं।