फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Traders demanded increased night patrols.

व्यापारियों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 10 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded increased night patrols.
09jjrp10- डीसीपी फैजल खान का स्वागत करते व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत : व्यापार मंडल - फोटो : Samvad
झज्जर। व्यापार मंडल कोर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैजल खान से मुलाकात कर उनके पदभार संभालने पर स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए रात में बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में तीन राइडर गश्त कर रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर कम से कम आठ करने की जरूरत है। साथ ही त्योहारों के दौरान तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर पर रोक लगाने तथा शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने की मांग की गई, ताकि चोरी की घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सके। डीसीपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. गौतम आर्य, विजय छपारिया, नीरज पोपली और बिल्लू ढींगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा व्यापार मंडल जिला झज्जर की टीम ने व्यापारियों के साथ उपायुक्त वर्षा खांगवाल से मुलाकात कर शहर में हो रहे ट्रैफिक चालानों से व्यापार प्रभावित होने की समस्या उठाई। व्यापारियों ने कहा कि चालान के डर से ग्राहक दुकानों तक आने से कतराते हैं। उपायुक्त ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए हर माह व्यापारियों और प्रशासन की संयुक्त बैठक कराने की बात कही। इस दौरान जिला अध्यक्ष केशव सिंगल, संरक्षक प्रमोद बंसल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed