फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Today's coronation of the city's 'government'

आज होगी शहर की ‘सरकार’ की ताजपोशी

Mon, 11 Dec 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Today's coronation of the city's 'government'
केके इंटर कालेज के परिसर में तैयारियां करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के ग्वाल मैदान स्थित केके इंटर कालेज परिसर में शहर के निर्दलीय चेयरमैन के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को पालिका कर्मचारी परिसर से मिट्टी बराबर करने, बल्ली लगाने समेत मंच को सजाने के काम में जुटे रहे। मंगलवार दोपहर 11 बजे सदर एसडीएम शालिनी प्रभाकर शैलेंद्र अग्निहोत्री को शपथ दिलाएंगी। उनके साथ 25 सभासद भी शपथ लेंगे। निर्दलीय अध्यक्ष पद के शपथ समारोह की साज सजावट में भगवा रंग को शामिल किया गा है। सभी बल्लियों को भगवा रंग के कपड़ों से लपेटा गया है। शैलेंद्र अग्निहोत्री की टीम ने मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से शहरवासियाें को आमंत्रण संदेश भेजा है। 25 सभासदों में आठ महिलाएं शपथ लेंगी।
विज्ञापन


11 सभासद लेंगे शपथ
तालग्राम (ब्यूरो)। नगर पंचायत तालग्राम में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष कुसुमा यादव के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर पंचायत कार्यालय भवन के सभा हाल को सजाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शपथ ग्रहण के लिए अधिशाषी अधिकारी शिव मोहन सिंह ने कर्मचारी दीपक सविता को दिशा  निर्देश दिए हैं। शपथ समारोह में लोगों की भीड़ जुटाने के  लिए भी आमंत्रण भेज कर भीड़ जुटाई जा रही है। इस मौके पर 11 सभासद शपथ लेंगे। जिसमें पांच महिलाएं हैं।
विज्ञापन


पत्नी के बाद अब पति चेयरमैन
गुरसहायगंज (ब्यूरो)। कस्बे के रामगंज रामलीला मैदान में एडीएम डीपी सिंह नव निर्वाचित चेयरमैन धीरेंद्र आर्य को शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरसहायगंज पालिका पद पर धीरेंद्र आर्य की पत्नी निहारिका आर्य चेयरमैन रही चुकी है। आज रामलीला मैदान में दोपहर एक बजे अध्यक्ष पद की शपथ समारोह के बाद 25 सभासद भी शपथ लेंगे। इसमें 12 महिलाएं हाेंगी। 25 सीटों पर नौ वार्ड की सीटें पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित थी। लेकिन महिलाआें ने अन्य तीन सीटों पर भी कब्जा जमाया। ऐसे कुल 12 महिलाएं और 13 पुरुष शपथ लेंगे। इसमें इरशाद खां तीसरी बार सभासद पद की शपथ लेंगे। अयूब सिद्दीकी, शकील अंसारी, जीतू गुप्ता, नौशाद, बबली, महरोज, डा. शमसाद शपथ लेंगे। पालिका ईओ शिवमोहन सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा की रुबीना लेंगी शपथ
समधन (ब्यूरो)। कस्बे के दंगल मैदान में बसपा की रुबीना बेगम शपथ लेंगी। उन्हें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास दोपहर तीन बजे शपथ दिलाएंगे। उनके साथ 16 सभासद शपथ लेंगे। इसके लिए समधन पंचायम कर्मचारियाें ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार की देर शाम तक मैदान की बाउंड्रीवाल की पुताई व मैदान में पंडाल लगाने का काम चलता रहा। बसपा का एक गुरसहायगंज व एक समधन पंचायत पर कब्जा हुआ है। नवनिर्वाचित 16 सभासदों में चार महिलाएं शपथ लेंगी।


मीरा तीसरी बार लेंगी चेयरमैन पद की शपथ
तिर्वा (ब्यूरो)। कस्बे के गेस्ट हाउस रायल गार्डन परिसर में नगर पंचायत तिर्वागंज की मीरा गुप्ता तीसरी बार चेयरमैन पद की शपथ लेंगी। तिर्वा एसडीएम डा. अरुण कुमार सिंह उन्हें सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे। उनके साथ नवनिर्वाचित 15 सभासद भी शपथ लेंगे। तैयारियों को लेकर डा. अरुण कुमार सिंह ने संबंधित कर्मचारियों से सोमवार को जानकारी जुटाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। छह महिला सभासद भी शपथ लेंगी।


ये अधिकारी दिलाएंगे शपथ
कन्नौज (ब्यूरो)। पालिका व नगर पंचायत के नए अध्यक्षों व सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 43 के तहत अध्यक्ष व सभासद स्थान ग्रहण करने से पहले दिए गए प्रपत्र पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नगर पालिका कन्नौज के अध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर शपथ दिलाएंगी। नगर पालिका गुरसहायगंज में एडीएम डीपी सिंह, नगर पालिका छिबरामऊ व नगर पंचायत सौरिख में एसडीएम मंशाराम वर्मा, नगर पंचायत तालग्राम एडीएम राजित राम प्रजापति, नगर पंचायत सिकंदरपुर व समधन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास व तिर्वागंज में एसडीएम डा. अरुण कुमार सिंह नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed