फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three wrestlers from Hind Kesari Sonu Akhara selected for Asian Games

हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के तीन पहलवानों का एशियन गेम्स के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three wrestlers from Hind Kesari Sonu Akhara selected for Asian Games
फ़ोटो 81 : कोच धर्मेंद्र दलाल के साथ एशियन गेम्स में चयनित तीनो पहलवान। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती टीम का चयन हो चुका है। इस राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के तीन होनहार पहलवानों ने जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखाड़े के दो पहलवानों का चयन ग्रीको-रोमन शैली तथा एक पहलवान का चयन फ्रीस्टाइल वर्ग में हुआ है। भारतीय टीम में बहादुरगढ़ के सुमित दलाल का चयन 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन, दीपक कुमार का 67 किलोग्राम ग्रीको-रोमन और रजत रुहल का चयन 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में हुआ है।
विज्ञापन


अखाड़े के स्टार खिलाड़ी सुमित दलाल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शानदार लय बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानों ने इस सफलता का श्रेय कोच और मार्गदर्शक धर्मेंद्र दलाल तथा अखाड़े के अन्य प्रशिक्षकों को दिया। धर्मेंद्र दलाल स्वयं अपने समय के जाने-माने ग्रीको-रोमन पहलवान रह चुके हैं।
सोनू अखाड़े पहुंचने पर कोच धर्मेंद्र दलाल, साथी पहलवानों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं तथा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।


धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में होगा। ट्रायल्स में सफलता हासिल करने के बाद अब तीनों खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।

फ़ोटो 81 :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed