फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three teams searching for the accused who Three teams searching for the accused who

वकील से मारपीट के आरोपी की तलाश कर रहीं तीन टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। वकील के साथ मारपीट के मामले में आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए जींद, सीआईए सफीदों और सदर थाना सफीदों की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

डीएसपी गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी की व्यक्तिगत जानकारी खंगालने के साथ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के दो मोबाइल नंबर, फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों के अलावा तीन बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। बैंक खातों में होने वाले लेनदेन और यूपीआई भुगतान पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों की ओर से यह बात सामने आई थी कि आरोपी अदालत से अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह को अदालत भेजकर जानकारी जुटाई गई, लेकिन अभी तक आरोपी की ओर से जमानत के कागजात लगाए जाने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी का फोटो जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है, ताकि उसकी पहचान होने पर पुलिस को तुरंत सूचना मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed