{"_id":"6a9f1f5551a094888d083d78","slug":"three-people-including-a-teenage-girl-missing-from-three-villages-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-126939-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों से किशोरी समेत तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों से किशोरी समेत तीन लापता
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से किशोरी समेत तीन लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दरियापुर गांव निवासी वजीर ने बताया कि उसका पुत्र समीर घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी बुद्धसेन ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी यास्मीन बिना बताए घर से लापता हो गई और दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। बुद्धसेन गांव बूपनियां में रहकर मजदूरी करता है।
इसके अलावा एक अन्य गांव से किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली है। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस से मदद मांगी। बादली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।