{"_id":"6a119f3ded94e3d3f909ca48","slug":"three-more-accused-arrested-in-firing-case-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135413-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी पुलिस ने जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में तीन और आरोपियों को नीतीश व राहुल निवासी गांव डोभ, जिला रोहतक, शुभम निवासी गांव काहनौर जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपेंद्र निवासी चिमनी ने शिकायत दी थी कि 17 मई की रात वह अपने कमरे में सोने गया था।
करीब 11:30 बजे वह पेशाब करने के लिए उठा तो एक व्यक्ति ने उस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली बाथरूम के दरवाजे में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना बेरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना बेरी में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने गहन जांच के दौरान तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।