फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three drug trafficking suspects arrested, huge network busted

नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 28 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। दोनों मामलों में दिल्ली से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डीसीपी क्राइम शुभम सिंह की देखरेख में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से कुल 1680 नशीले कैप्सूल और 75 प्रतिबंधित शीशियां (कुल वजन 7 किलो 500 ग्राम) बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली कार्रवाई थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने नूना माजरा गांव में घेराबंदी कर अनुज निवासी आसौदा को काबू किया। आरोपी अपनी आई-20 गाड़ी में बैठकर नशीले पदार्थ बेच रहा था।
आरोपी के कब्जे से 960 नशीले कैप्सूल और 75 प्रतिबंधित शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये नशीली दवाइयां मनीष निवासी छावला, दिल्ली से खरीदकर लाता था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी कार्रवाई थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में की गई। सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिव मंदिर छोटू राम नगर के पास घेराबंदी कर यशवंत निवासी चंद्र विहार, निलोठी वेस्ट दिल्ली को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।




वर्जन
नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल किसी भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस कमिश्नर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed