Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Those who have lost are challenging the public mandate; no one can cause even the slightest harm to the Modi government: Nitin Navin

हारे हुए लोग जनमत को चुनौती दे रहे, मोदी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता : नितिन नवीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि चुनाव में हारे हुए लोग जनमत को चुनौती दे रहे हैं। निजाम बदलने की बात तो दूर कोई मोदी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकता। एक नवंबर के दिन राहुल गांधी को सिख दंगों पर माफी मांगनी चाहिए लेकिन वे आंदोलन कर रहे हैं।
नितिन नवीन रविवार को रोहतक में भाजपा की पद यात्रा के बाद डी-पार्क स्थित कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के सामने प्रदेश के 12 जिलों के भाजपा व पश्चिमी यूपी से आए रालोद के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को सिखों के साथ हिंसा हुई। कांग्रेस को उसका प्रायश्चित करना चाहिए था लेकिन राहुल प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी कहते हैं, खाता ना बही, राहुल गांधी व परिवार जो कहे वही सही। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस, यूपी में समाजवादी पार्टी, बिहार में राजद व बंगाल में ममता बनर्जी को हराती है तो कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन कहने लगता है कि ईवीएम से लोकतंत्र खतरे में है। वहीं, जब हिमाचल व कर्नाटक में कांग्रेस जीत जाती है तो ये पार्टियां कहती हैं लोकतंत्र जीत गया। यह दोहरा रवैया नहीं चल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
राहुल गांधी बताएं आखिर उनकी मंशा क्या है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस में राजतंत्र चल रहा है। सबसे पहले कांग्रेसी अपनी पार्टी में लोकतंत्र लागू करें। राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं लेकिन खुद संविधान को तार-तार करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग बताकर चुनाव रद्द कर दिया था। कांग्रेसी समझें, यह होती है वोट चोरी। राहुल गांधी से सवाल करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि एसआईआर से 13 करोड़ लोगों की वोट कटी। इसमें ढाई करोड़ मृत पाए गए। 6 करोड़ मिले नहीं और 3 करोड़ घुसपैठिया थे। अब राहुल गांधी बताएं कि क्या वे घुसपैठियों को बचाने चाहते हैं। उनकी देश के प्रति मंशा क्या है।

बाक्स
जिससे गठबंधन करती है उसे ही कमजोर करती है कांग्रेस : जयंती चौधरी
केंद्र में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री व रालोद के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की खासियत है कि जिस पार्टी से गठबंधन करती है उसे ही कमजोर करती है। गठबंधन की पार्टी की सीटों को हरवा देती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद चौधरी सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न मोदी के कार्यकाल में ही मिला है। हरियाणा से रिश्ता जोड़ते हुए कहा, उनकी दादी भी हरियाणा से ही हैं। हरियाणा चाहे छोटा प्रदेश है लेकिन यहां बड़े-बड़े आंदोलन हुए हैं। वहीं, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने भी कांग्रेस व विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। मौके पर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, मंत्री अरविंद शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी, कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, सांसद धर्मबीर सिंह व सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के अलावा पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed