फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   thirty three teacher appointed in mandi

33 सीएंडवी शिक्षकों को मिला दिवाली का तोहफा

Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
thirty three teacher appointed in mandi
teacher - फोटो : amar ujala

मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मंडी जिला में 33 सीएंडवी शिक्षकों को नौकरी देकर दिवाली का तोहफा दिया है। बैचवाइज आधार पर शिक्षा विभाग ने गत सितंबर माह में सीएंडवी के शास्त्री, ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षकों के साक्षात्कार लिए थे। जिसमें 15 शास्त्री, 11 शारीरिक शिक्षक और सात ड्राइंग मास्टर को अनुबंध आधार पर स्कूलों में नियुक्ति मिली है। विभाग ने चयनित शिक्षकों को 12 नवंबर तक स्कूल में ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कहां-कहां मिली नियुक्तियां......
शास्त्री शिक्षक : मुनीष कुमार को हलेग इचाणी, बंदना देवी को मारथी, अजय कुमार को मोरला, अनिता कुमारी को स्योह, अशोक कुमार को सुधार, कविता कुमारी को द्रंग, सतीश कुमार को खील, योगेश्वर कुमार को छजवाण, गुरदास को मंजखेतर, भवानी देवी को तुन्ना, सुरेश कुमार को द्रमण, रमेश चंद को सेरी-कोठी, पुष्पा देवी को तल्याहड़, सीमा देवी को खदियाड़ और सुमन कुमारी को टांडू स्कूल में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

डीएम : ड्राइंग मास्टर में उमा देवी को खद्दर, रेणु को समराहण, कमलेश कुमार को जंझाड़, लता कुमारी को पौंटा, रमेश लाल को तल्याहड़, नरेंद्र कुमार को देवीधड़ और नीता कुमारी को डैहर स्कूल में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीईटी : कश्मीर सिंह को रोपड़ी, लीलाधर को तल्याहड़, देवेंद्र कुमार को सुधार, राजेंद्र पाल को थलौट, संजीव सिंह को गैहरा, रॉबिन राणा को हवाणी, चमन लाल को द्रंग, ओम चंद को केओलीधार, इंद्र सिंह को बाखली, नरेश कुमार को शालानिशार और कुलदीप कुमार को खनोट स्कूल में तैनाती दी गई है।

कोट्.
सितंबर माह में लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले के 33 सीएंडवी शिक्षकों को तैनाती दी गई है। शिक्षकों को 12 नवंबर तक स्कूल में ज्वाइन करना होगा।
...केडी शर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed