फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Third counseling started for admission process in Government ITI Jhajjar and Gudha

राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में दाखिला प्रक्रिया के लिए तीसरी काउंसिलिंग शुरू

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए मंगलवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई। इसमें आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा के विभिन्न व्यवसायों के लिए 83 सीटों का आवंटन हुआ है। इस बार आगामी सत्र में दाखिले से संबंधित दस्तावेजों के साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है।
झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि आईटीआई में आगामी सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और पहली तथा दूसरी काउंसिलिंग में 190 से अधिक एडमिशन हो चुके हैं। प्रधानाचार्य ने बताया की तीसरी काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्र आईटीआई कैंपस में 27 जुलाई तक आकर दाखिला ले सकते हैं और चयनित छात्रों को इसकी सूचना ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। चयनित छात्र 26 जुलाई तक संस्थान में आकर अपना दाखिला ले सकते हैं और 27 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाखिला प्रक्रिया के दौरान संस्थान शनिवार तथा रविवार छुट्टी वाले दिनों में भी खुला रहेगा ताकि दाखिला लेने वाले आवेदकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अन्य जानकारी के लिए संस्थान में बने हेल्प डेस्क से भी आवेदक पूछताछ कर सकते हैं।


चलाए जा रहे कई कोर्स
नोडल अधिकारी ने बताया कि कुशल कारीगरों की मांग देखते हुए इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में वर्तमान में चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, वायरमैन, सोलर टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायों में दाखिला लेकर अपने कौशल का विकास कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में 15 ट्रेड एवं 33 यूनिट में कुल 508 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं।



दोहरी प्रणाली के तहत चलाए जा रहे 6 व्यवसाय कोर्स
15 व्यवसायों में से सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर व वेल्डर सहित कुल 6 व्यवसाय सरकार की तरफ से चलाई गई दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत आते हैं। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कंपनियों में जाकर काम सीखने का मौका भी मिलेगा। इस दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा की पार्टनर कंपनियां हरियाणा रोडवेज, यूनी पैरल प्राइवेट लिमिटेड, पैनासोनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अंबर इंटरप्राइजेस आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed