{"_id":"69ca7ae15035579f990cf392","slug":"they-met-in-an-old-age-home-raped-her-on-the-pretext-of-marriage-accused-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4107280-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म
Mon, 30 Mar 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:42 PM IST
सार
कांकेर में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया। शादी से मुकरने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने वृद्धाश्रम में आने-जाने के दौरान एक युवती से मुलाकात की। उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी शादी की बात पर टालमटोल करने लगा, तो युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना बोधघाट, जिला बस्तर में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। बस्तर पुलिस ने मामले की जानकारी सिटी कोतवाली कांकेर को दी, जहां धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रार्थिया ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी प्रवेश कुमार यादव से नंदनमारा स्थित एक वृद्धाश्रम में काम के दौरान हुई थी। आरोपी ने 24 मार्च 2023 से उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार प्रार्थिया के घर आता-जाता रहा और परिवार के लोगों से भी नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोपी 20 अक्तूबर 2025 तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
जब प्रार्थिया ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद युवती ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां से मामला जीरो में दर्ज कर कांकेर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।