{"_id":"577eace24f1c1b6f0c7fc48f","slug":"the-woman-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे परिवार को बेहोश कर बचपन से पाली गई युवती फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे परिवार को बेहोश कर बचपन से पाली गई युवती फरार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्यार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। निकटवर्ती गांव के एक परिवार में बचपन से पली-बढ़ी युवती गायब हो गई। उसके परिवार के पांचों लोग बृहस्पतिवार सुबह घर में बेहोश पाए गए। जिन्हें 108 वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। परिजनों को होश आने, घर पहुंचने पर ही पता चलेगा कि फरार युवती घर से क्या सामान ले गई।
विज्ञापन
पीलीभीत रोड स्थित ग्राम मुंड़ेली निवासी मुन्ना लाल का पूरा परिवार बृहस्पतिवार सुबह घर में बेहोश पाया गया जबकि एक युवती गायब थी। गांव के लोगों ने तत्काल 108 की सहायता से मुन्नालाल, उसकी पत्नी सरोमा देवी, पुत्रियां कमला, मेघा, भावना को बेहोशी की हालत में अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल उन्हें होश नहीं आ सका है।
विज्ञापन
उपचार के दौरान मामूली होश में आए मुन्नालाल ने बताया कि उसके घर पर बचपन से ही एक लड़की रह रही थी जो अब करीब 18 साल की हो गई है। उसने बुधवार शाम को खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया लेकिन उसने साथ में खाना नहीं खाया। उन्होंने आशंका जताई कि प्रेमी संग भागने के लिए ही उसने परिजनों को जहर दे दिया होगा।
विज्ञापन
शायद वह घर से कुछ सामान भी ले गई होगी। गृहस्वामी मुन्नालाल ने बताया कि स्वस्थ होने और घर की तलाशी के बाद ही वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। चिकित्साधीक्षक डॉ. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि जहर से ही सभी परिजन बेहोश हैं, जिनमें से सरोमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
रुद्रपुर। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने युवक और उसके परिजनों पर युवती को अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती घर से नगदी, जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती समेत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आजादनगर निवासी युवती के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसमें कहा गया है कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी को 28 जून की दोपहर दो बजे उसकी सहेली एवं पड़ोस में रहने वाला युवक चंदा घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद भतीजी घर नहीं लौटी। भतीजी की सहेली से पूछताछ करने पर उसका कहना था कि युवती चंदा के साथ गई है।
चंदा के घर पता करने पर वह भी गायब था। युवती के परिजनों का आरोप है कि वह घर से 30 हजार रुपये सहित सोने के कुंडल, सोने की कान की लौंग, चांदी की पायल आदि सामान भी ले गई है। पुलिस ने युवती को भगाने के आरोप में चंदा, सरिता के साथ ही चंदा के पिता नोनीराम, मां लक्ष्मी, भाई सूरज, बहन तारा, भाभी प्रियंका के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।