फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The Sonipat team defeated Jhajjar by eight wickets.

सोनीपत की टीम ने झज्जर को आठ विकेट से मात दी

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 01 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-16 अंतर जिला प्रतियोगिता का लीग मैच खेला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। बहादुरगढ़ के झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-16 अंतर जिला प्रतियोगिता का लीग मैच खेला गया। इसमें सोनीपत की टीम ने झज्जर को आठ विकेट से मात दी। सोनीपत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए झज्जर की टीम 44.2 ओवरों में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रणव दहिया ने 116 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। गेंदबाजी में विवस्वान ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने सोनीपत की टीम मैदान पर उतरी। उन्होंने 27 ओवरों में दो विकेट पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान युग दहिया ने 70 गेंदों में सात चौकों की सहायता से 43 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान यशवर्धन राठी ने एक विकेट लिया। मोक्ष धारीवाल ने भी एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

दो मैचों के बाद झज्जर की टीम जोन-बी के ग्रुप की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। टीम ने अब तक एक जीत और एक हार दर्ज की है। झज्जर का अगला मैच तीन अगस्त को जींद की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed