फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The Nextra XI team won the match by 71 runs.

31 जुलाई को होगी रन अगेंस्ट डोप प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 16 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
The Nextra XI team won the match by 71 runs.
-फोटो 84 : सराय औरंगाबाद स्थित ललित भनोट अकेडमी में होने वाली रन अगेंस्ट डोप प्रतियोगिता की टी-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। डॉ. ललित भनोट के जन्मदिन पर युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलकूद के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सराय औरंगाबाद स्थित ललित भनोट अकादमी में 31 जुलाई को रन अगेंस्ट डोप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अकादमी संचालक भीम अवॉर्डी चरण सिंह राठी, प्रतियोगिता आयोजन समिति के चेयरमैन और भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप राठी, ओलंपियन कर्नल संत कुमार, अर्जुन अवॉर्डी ओमबीर पहलवान और अर्जुन अवॉर्डी पूनम चोपड़ा तैयारियों में जुटी हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट लॉन्च कर आयोजन का शुभारंभ किया। अभी 1382 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आयोजक चरण सिंह राठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान है। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सभी को 25 जुलाई से टीशर्ट वितरित करनी शुरू होगी। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 400 मीटर दौड़, 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए एक किलोमीटर, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए दो किलोमीटर तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में युवक-युवतियों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप राठी ने कहा कि रन अगेंस्ट डोप केवल एक दौड़ नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का बड़ा अभियान है। अर्जुन अवॉर्डी पूनम चोपड़ा ने कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed