फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The mansion was then shot the suspect in the sneak thief

कोठी को चोर घुसने का शक हुआ तो चलाई गोली

Mon, 14 Oct 2013 02:34 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Oct 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
The mansion was then shot the suspect in the sneak thief
सेक्टर-35 में एक खाली कोठी में चोर घुसने की आशंका होने पर रविवार को पड़ोसी ने दिनदहाड़े दो हवाई फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


पुलिस गोली चलाने वाले सुरेंद्रपाल सिंह को राउंडअप कर पूछताछ के लिए सेक्टर-36 के पुलिस स्टेशन ले गई। पंजाब एजूकेशन बोर्ड के कर्मचारी सुरेंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कोठी में पहले भी चोरी हो चुकी है। कोठी में चोर घुसने की आशंका के चलते उसने गोली चलाई थी। पुलिस डीडीआर दर्ज कर ली है और कानूनी राय लेेने के बाद अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


घटना रविवार सुबह साढ़े दस बजे की है। सेक्टर-35 स्थित कोठी नंबर 3469 कई महीनों से खाली पड़ी है। कोठी नंबर 3468 निवासी सुरेंद्रपाल सिंह को शक हुआ कि खाली कोठी में कोई चोर घुसा हुआ है। चोर को डराने के लिए सुरेंद्रपाल सिंह ने हवा में गोली चला दी। कोठी में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने हवा में दूसरा फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुरेंद्रपाल को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed