{"_id":"6ac95b4716a548dfe40efa29","slug":"the-luv-kush-ramlila-committee-will-stage-the-ramlila-starting-today-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141021-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव-कुश रामलीला कमेटी आज से करेगी रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव-कुश रामलीला कमेटी आज से करेगी रामलीला का मंचन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से 10 से 21 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा, जबकि 13 से 19 अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। वहीं, भगत सिंह चौक स्थित श्री विकास रामलीला क्लब में 11 अक्तूबर से रामलीला शुरू होगी।
लव-कुश रामलीला कमेटी के प्रधान महाबीर सैनी ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात 8:30 बजे से होगा। श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के शुभारंभ पर 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पुराना टैक्सी स्टैंड स्थित अखंड ज्योति श्याम मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंचेगी।
आयोजन में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी दी गई है। कमेटी ने महिलाओं सहित शहरवासियों और धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
उधर, भगत सिंह चौक स्थित श्री विकास रामलीला क्लब के निदेशक ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि 11 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसके लिए कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं और तैयारियां जारी हैं।