{"_id":"6acea125bd8df33aaf0bb71f","slug":"the-issue-of-space-shortage-at-the-jhajjar-grain-market-was-raised-before-the-deputy-commissioner-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141198-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को अग्रोहा धाम में लगेगा राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को अग्रोहा धाम में लगेगा राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
विज्ञापन
13jjrp09- डॉ. राजकुमार गोयल
झज्जर। अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्तूबर को राष्ट्रीय वार्षिक मेले का आयोजन होगा। अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि मेले में देशभर से श्रद्धालु, वैश्य समाज के प्रतिनिधि, उद्योगपति और समाजसेवी शामिल होंगे। जगतगुरु ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल और विधायक सावित्री जिंदल सहित कई गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। कलाकार मासूम शर्मा और भजन गायिका अंजलि द्विवेदी भी प्रस्तुति देंगे।
मेले में महासम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में होने वाले आयोजन में शक्ति सरोवर में स्नान, मंदिरों में पूजा-अर्चना, आरती, कलश यात्रा, श्री महालक्ष्मी जी का छप्पन भोग, भंडारा और ध्वजारोहण सहित धार्मिक कार्यक्रम होंगे।