फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The issue of space shortage at the Jhajjar grain market was raised before the Deputy Commissioner.

झज्जर अनाज मंडी में जगह की कमी का मुद्दा डीसी के सामने उठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The issue of space shortage at the Jhajjar grain market was raised before the Deputy Commissioner.
13jjrp13- अनाज मंडी में खरीफ फसल खरीद प्रक्रिया का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत : प्रचा - फोटो : photo
झज्जर। जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी में जगह की कमी के चलते अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने की मांग की। डीसी ने उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया और पूर्व प्रधान चांद पहलवान ने बताया कि मंडी में जगह कम होने से किसानों को फसल रखने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश कम होने और नहरों में पानी की कमी के कारण धान और बाजरे की फसल कम हुई है, जिससे मंडी में आवक भी कम रही है।
विज्ञापन

दौरे के दौरान धर्मकांटा बंद मिलने पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर उसे ठीक करवाने और ऑपरेटर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इससे किसानों को फसल की तुलाई में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने बाजरे के भावांतर भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि निजी खरीदार 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीदते हैं तो सरकार को किसानों को 800 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसके अलावा, ई-खरीद पोर्टल पर गेट पास बनवाते समय बाजरे की फसल की मात्रा शून्य या निर्धारित मात्रा से कम दिखने की समस्या भी उठाई गई। डीसी ने एसडीएम को इसका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed