फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The glory of Lord Shiva is immeasurable: Pawan Kaushik

भगवान शिव की महिमा अपरंपार : पवन कौशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The glory of Lord Shiva is immeasurable: Pawan Kaushik
23jjrp03- श्री कांशी गिरि मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 261वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान शिव को भोले बाबा भी कहा जाता है, क्योंकि उनको प्रसन्न करना काफी आसान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान शिव के प्रिय मास सावन में शिव मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। सुधांशु हंस ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक पवन कौशिक, दिनेश दुजाना, भारत भूषण नन्दा, राजेंद्र वधवा, दीपक धीमान, आनंद कुमार, शिवम तनेजा, रवि यादव, विनोद भूटानी, प्रिंस सेठी, कमल लता शर्मा, आशा नागपाल, उमा गुलाटी, केवल अग्धी, सुमन वधवा, प्रिया तनेजा, वीना वर्मा, सीमा तनेजा, विशन वधवा, शीला देवी चुघ, नारायणी सरदाना, नीलम गाबा, रमेश लखेरा, सुरेश गाबा ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र वधवा ने कोई जाए जो वृंदावन मेरा पैगाम ले जाना..दिनेश दुजाना ने अहो रे ताल मिले नदी के जल में, नदी मिले सागर में, सागर मिले कौन से जल में कोई जाने ना भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत समिति की ओर से उमंग खुराना, विनोद भूटानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपप्रधान पदम खट्टर, प्रदीप काठपालिया, गनपत राय वर्मा, हर्ष कौशिक, निखिल सलूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed