{"_id":"6a2313c3b327b3b4680874c9","slug":"the-girls-took-a-pledge-to-plant-and-care-for-the-trees-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-124356-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों ने पौधारोपण कर देखभाल का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों ने पौधारोपण कर देखभाल का लिया संकल्प
विज्ञापन
बादली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बादली में युवतियों ने मिलकर पौधारोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नेहा रानी ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए तथा पहले से लगे पौधों की देखभाल की बात कही।
नेहा रानी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना ही वास्तविक लक्ष्य है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से हुई जनहानि एक गंभीर चेतावनी थी, जिससे सीख लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण और संरक्षण जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और महिलाओं की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण हो सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी दो महीनों में 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन्हें महिलाओं की सहभागिता से रोपा जाएगा।