फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The elderly are the bearers of our culture, traditions,

बुजुर्ग हमारी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास के संवाहक हैं : सत्येंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The elderly are the bearers of our culture, traditions,
फोटो संख्या:66- गांव चितलांग में  ग्रामीणों को जागरूक करते वि​धिक सेवक विजय ​सिंह--स्रोत --ग्रा
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष एसडीजेएम विक्रांत के तत्वाधान में वीरवार को गांव चितलांग में ग्रामीणों को जागरूक कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह शेखावत और विधिक सेवक विजय सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत एक अक्तुबर 1991 में की गई थी और यह दिवस पूरे विश्व में 01 अक्तुबर को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों का योगदान का सम्मान करना।
विज्ञापन

उनके अधिकारों के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इस इस दिन वरिष्ठ नागरिकों वृद्ध परिजनों के प्रति आदर, प्रेम व्यक्त किया जाता है। बुजुर्गों के सामने आने वाली चुनौतियां अकेलापन स्वास्थ्य समस्याएं अपेक्षा और दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूक करना होता है। यह दिन याद दिलाता है कि बुजुर्ग हमारी संस्कृति परंपराओं और इतिहास के जीवंत संवाहक और मार्गदर्शक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भूप सिंह, रोशन लाल, सरपंच कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, सुनील सिंह, अर्जुन सिंह, मूर्ति देवी, कलादेवी, रोशनी देवी, कमलेश देवी, कृष्णा देवी, सुनीता देवी मौजूद रही। वृद्धजनों के सम्मान और गरिमा के प्रति संवेदनशीलता जरूरी : डॉ. विक्रम सिंह : कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वृद्धजनों के सम्मान, अधिकारों, कल्याण और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।

प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी प्रोफेसर नीतू एवं प्रोफेसर सीमा ने बताया कि प्रत्येक स्वयंसेविका को एक वृद्धजन को गोद लेना होता है।
कार्यक्रम में गुंढा गांव निवासी 84 वर्षीय मुन्नीलाल और 80 वर्षीय बलिराम ने छात्राओं से अपने जीवन के अनुभव साझा किए। संचालन डॉ. सुधीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed