{"_id":"6a6d0e5f10a147748900d975","slug":"the-dilapidated-service-lane-of-the-nh-9-bypass-will-be-repaired-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125837-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-9 बाईपास की जर्जर सर्विस लेन की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-9 बाईपास की जर्जर सर्विस लेन की होगी मरम्मत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एनएच-9 पर बहादुरगढ़ बाईपास की जर्जर सर्विस लेन और मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत का कार्य अगले दो से तीन दिनों में शुरू किया जाएगा। नए बस अड्डे के पास सहित एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैचवर्क किया जाएगा।
एनएचएआई के बहादुरगढ़ इंचार्ज अधिकारी अमरजीत ने बताया कि एक जुलाई से नया ठेकेदार कार्यभार संभाल चुका है। लगातार बारिश और मिक्सर मशीन में तकनीकी खराबी के कारण कार्य शुरू होने में देरी हुई, लेकिन अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले नए बस अड्डे के आसपास के गड्ढों को भरा जाएगा। इसके बाद एनएच-9 बाईपास की सर्विस लेन और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत होगी, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
अमरजीत ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र से गुजरने वाली एनएचएआई सड़क के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। अगले तीन माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। स्थायी निर्माण शुरू होने तक सभी खतरनाक गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी। बरसात के कारण बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।