फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The death of the young man being electrocuted, chaos

करंट लगने से युवक की मौत, कोहराम

Tue, 15 Nov 2016 11:53 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग की तैयारियों के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

गांव बौठा जमालपुर निवासी 30 वर्षीय झंडू भोले बाबा का शिष्य था। सोमवार को बंडा गांव में मक्कू सिंह के यहां भोले बाबा आने वाले थे। इसे लेकर मक्कू सिंह के नेतृतव में टेंट आदि लगाने का काम चल रहा था। सोमवार को बिजली लाइन डालते समय झंडू को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ लोग झंडू को सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने झंडू की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिवार के लोग झंडू को घर ले आए और उसे मिट्टी में दबा दिया। कुछ ही देर में झंडू ने दम तोड़ दिया। 

जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।  बता दें कि प्रत्येक रविवार को मक्कू सिंह के यहां भोले बाबा का फोटो रखकर क्षेत्र के लोग सत्संग करते हैं। सोमवार को खुद भोले बाबा यहां आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed