फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The country's youth is not weak: Dushyant Chautala

संशोधित भूपेंद्र हुड्डा ने 3 बार कांग्रेस को हरवाया : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 19 Aug 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
The country's youth is not weak: Dushyant Chautala
19jjrp10- पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा इतने बड़े नेता हैं तो उन्होंने कांग्रेस को तीन बार चुनाव क्यों हरवा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुड्डा ने अपने दम पर कभी बहुमत हासिल किया हो तो बताया जाए।
वह बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हुड्डा बड़े नेता की उपाधि लेकर बैठे हैं लेकिन उस उपाधि के अंदर नेतृत्व नहीं है। 2009 में कांग्रेस की सरकार को अन्य दलों और नेताओं के सहयोग से चलाना पड़ा।
विज्ञापन

बाद में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस को तोड़कर सरकार को समर्थन मिला। पार्टी में हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को एआईसीसी की जगह ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी नाम रख लेना चाहिए। दुष्यंत ने दावा किया कि वर्ष 2029 तक देश की सबसे पुरानी पार्टी लुप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी चौटाला ने कहा कि कुर्ता-पायजामा राष्ट्रीय पोशाक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी कुर्ता-पजामा पहनते हैं। यदि कुर्ता-पायजामा पसंद नहीं है तो पैंट-शर्ट पहनने की सलाह दी जाए। यदि सभी लोगों से कुर्ता-पायजामा छोड़कर आरएसएस का कच्छा पहनने की अपेक्षा की जा रही है तो हरियाणा में ऐसा कभी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर मजबूती के साथ जनता के बीच काम करेंगे। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल को लेकर दिए गए बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि इस प्रकार की भाषा युवा वर्ग को कमजोर करने वाली है। चौटाला ने कहा कि देश का युवा कमजोर नहीं है। युवा पीढ़ी लड़ेगी भी, बढ़ेगी भी और देश को आगे भी ले जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed