{"_id":"6a845c2be97cb219fb04ab2e","slug":"the-5th-national-vishwaroop-quiz-and-the-first-general-knowledge-quiz-will-be-held-in-government-schools-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138814-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में होगा 5वां राष्ट्रीय विश्वरूप क्विज और पहला सामान्य ज्ञान क्विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में होगा 5वां राष्ट्रीय विश्वरूप क्विज और पहला सामान्य ज्ञान क्विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों के लिए 5वें राष्ट्रीय विश्वरूप क्विज 2026 और पहले सामान्य ज्ञान क्विज की घोषणा की है। यह क्विज विश्वरूप एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें कक्षा तीन से 12 तक के छात्र भाग ले सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर के क्विज में 11 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
क्विज का मुख्य विषय भारत का संविधान और सामाजिक विज्ञान है। इसमें भारत का संविधान और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों में मानवता, सत्य, गरिमा, समानता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता जैसे सार्वभौमिक मूल्य शामिल होंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
प्रत्येक छात्र के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये है। इसमें से 25 रुपये प्रशासनिक खर्चों के लिए संबंधित स्कूल को दिए जाएंगे। पंजीकरण केवल स्कूलों के माध्यम से ही किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कक्षा तीन से पांच के छात्रों के लिए दो दौर होंगे, जो संबंधित स्कूल परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कक्षा छह से 12 के छात्रों के लिए तीन दौर में परीक्षा होगी। पहला दौर 30 सितंबर को स्कूलों में पेन-पेपर मोड में होगा। स्कूल 10 दिनों के भीतर परिणाम विश्वरूप टीम को जमा करेंगे। पहले दो दौर में प्रश्न अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा दोनों में होंगे। दूसरा दौर 16 अक्तूबर या उसके बाद और अंतिम दौर 26 नवंबर या उसके बाद होगा।
इंसेट
मूल्यांकन और पात्रता
पहले दो दौर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। कक्षा तीन से पांच के लिए 40 प्रश्न और एक घंटे की अवधि होगी। कक्षा छह से आठ के लिए 40 प्रश्न और 45 मिनट का समय मिलेगा। कक्षा नौ से 12 के लिए 60 प्रश्न और 60 मिनट का समय निर्धारित है। कुल प्रतिभागियों में से 75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र दूसरे दौर के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक श्रेणी से तीन छात्र तीसरे दौर में पहुंचेंगे।
इंसेअ
पुरस्कार और प्रोत्साहन योजना
कुल 11 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनका समारोह जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली में होगा। शीर्ष तीन रैंक धारकों को नियमित पुरस्कारों के अतिरिक्त नकद पुरस्कार मिलेंगे: पहले को 2100 रुपये, दूसरे को 1100 रुपये और तीसरे को 500 रुपये। प्रत्येक अतिरिक्त 100 छात्रों पर सात और छात्रों को 250 रुपये का विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। 500 से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराने वाले स्कूलों को एक सैनिटरी पैड वितरण मशीन मिलेगी, जिसमें एक साल की रखरखाव वारंटी शामिल होगी।