{"_id":"5812521a4f1c1b975ebc2040","slug":"tempo-truck-collision-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़े टेंपो-ट्रक, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़े टेंपो-ट्रक, छह घायल
kathua
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर वीरवार की शाम ट्रक और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जम्मू की ओर जा रहे टेंपो ट्रैवलर और पंजाब की ओर जा रहे ट्रक के बीच लखनपुर थाना से कुछ दूरी पर आपस में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई इस भिड़त में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में बसंतपुर के रहने वाले 42 वर्षीय रंजीत कुमार, छन्नी हिम्मत के रहने वाले 36 वर्षीय परविंद्र सिंह, कोलकाता की रहने वाली सुनंदा घोष, 61 वर्षीय प्रवेश चंद्र, 63 वर्षीय लक्कीकांत चक्रवर्ती व 49 वर्षीय संपा शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन