{"_id":"5c2013a5bdec22569632f570","slug":"tejashwi-yadav-says-nda-will-not-be-able-to-get-a-single-seat-in-the-2019-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन में ‘वीआईपी’ भी शामिल, तेजस्वी बोले- 2019 में बिहार में नहीं खुलेगा राजग का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन में ‘वीआईपी’ भी शामिल, तेजस्वी बोले- 2019 में बिहार में नहीं खुलेगा राजग का खाता
Mon, 24 Dec 2018 04:30 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 24 Dec 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
Tejashwi yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर राजग ने जहां बिहार के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया वहीं, महागठबंधन ने अपने कुनबे में एक नए दल को शामिल कर सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश साहनी की विकाशसील इंसान पार्टी (वीआईपी) रविवार को महागठबंधन में शामिल हो गई।
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने रालोसपा नेता उपेंद्र यादव और ‘हम’ नेता संतोष मांझी की मौजूदगी में साहनी को महागठबंधन में शामिल करने की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा, राजग से लोगों का भरोसा खत्म हो गया है। यही कारण है कि 22 सीटें जीतने वाली भाजपा केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ने को राजी हो गई।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि 2019 के चुनाव में राजग बिहार में अपना खाता तक नहीं खोल पाएगा। उन्होंने कहा, महागठबंधन में एक नई पार्टी के जुड़ने से साफ दिख रहा है कि हमारा जनाधार लगातार बढ़ रहा है। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि जो दल महागठबंधन से जुड़ रहे हैं वे केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनता की नब्ज को पहचान गए हैं। रामविलास पासवान ने जो फैसला लिया है, उससे 2019 की पूरी तस्वीर साफ हो जाती है।
विज्ञापन
उन्हें पता है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में राजग का खाता तक नहीं खुलेगा, इसलिए उन्होंने अपने लिए राज्यसभा सीट सुरक्षित कर ली। वहीं, साहनी ने कहा मैं राजनीति में नया हूं लेकिन मेरा दावा है कि 2019 में राजग की सीटें अगर दो अंकों को पार कर गई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। बॉलीवुड में फिल्म सेट डिजाइनर के तौर पर अपना कैरियर बनाने वाले साहनी ने पिछले महीने ही अपनी पार्टी बनाई है।