फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   150 pieces of intoxicating tablets recovered in Rajnandgaon

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में नशीली टैबलेट बरामद, नाबालिग सहित चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा; 150 नग जब्त

Sun, 01 Mar 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 07:59 PM IST
सार

राजनांदगांव के लखोली अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने होली से पहले कार्रवाई करते हुए नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। 150 नग टैबलेट जब्त की गईं। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया।

विज्ञापन
150 pieces of intoxicating tablets recovered in Rajnandgaon
.गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में कोतवाली थाना पुलिस ने लखोली अंडर ब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए होली से पहले नशीली टैबलेट की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 150 नग नशीली टैबलेट और कैप्सूल जब्त किए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों में एक नाबालिग बालक भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लखोली ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की है। होली से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी नशीली टैबलेट और कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे धमतरी के तीन और रायपुर के एक आरोपी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 नग टैबलेट जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

.

.

 

 

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed