{"_id":"69ee6e451f5271160109c924","slug":"sushant-ran-the-fastest-among-boys-and-payal-ran-the-fastest-among-girls-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-134399-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों में सुशांत और लड़कियों में पायल दौड़ीं सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों में सुशांत और लड़कियों में पायल दौड़ीं सबसे तेज
विज्ञापन
26jjrp03- भिंडावास में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
साल्हावास। भिंडावास खेल स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें लड़कों में सुशांत और लड़कियों में पायल सबसे तेज दौड़ीं।
जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव चरण सिंह राठी ने बताया कि प्रतियोगिता एथलेटिक्स संघ झज्जर व भिंडावास जन शक्ति युवा क्लब के सहयोग से हुई। मुख्य अतिथि भिंडावास जन शक्ति युवा क्लब के प्रधान मैनपाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सुशांत प्रथम, मनीष दूसरे, लड़कियों में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर लड़कों में गुरमीत प्रथम, मनीष दूसरे स्थान पर रहे, 400 मीटर लड़कों में गुरमीत प्रथम, अंशुल दूसरे, लड़कियों में नंदिता ने प्रथम स्थान पर रहकर बाजी मारी।
800 मीटर लड़कों में हितेश प्रथम, निशांत दूसरे, लड़कियों में स्नेह प्रथम रही, लंबी कूद लड़कों में यश प्रथम, मयंक दूसरे, लड़कियों में दीक्षा प्रथम, पायल दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
हैमर थ्रो लड़कियों में शिवानी प्रथम, मीनू दूसरे, गोला फेंक लड़कों में मानव प्रथम, लड़कियों में खुशी प्रथम रहे। ऊंची कूद लड़कों में यश प्रथम व लड़कियों में नंदिता प्रथम स्थान पर रही।
अब विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता होकर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, तकनीकी अधिकारी करण राठी, हरमेश, विक्रांत दलाल, रिंकू, संजीता, नेहा, रामअवतार, जय भगवान, अमित पांचाल, रिंकू नयागांव, राजू मौजूद रहे।