{"_id":"6a7768ddee6f7e95530cf25f","slug":"suraj-rana-wins-gold-in-strength-lifting-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126094-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज राणा ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज राणा ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में जीता गोल्ड
विज्ञापन
-फोटो 97 : विजेता खिलाड़ी सूरज राणा को सम्मानित करते कोच नीरज शर्मा व अन्य। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। लोहारू में आयोजित नॉर्थ इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ी सूरज राणा ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ी के बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।
हरियाणा के लोहारू में 1 अगस्त से दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 95 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज राणा ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके चलते उनका चयन रूस में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
सूरज राणा ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और कोच नीरज शर्मा को दिया है। कोच नीरज शर्मा ने बताया कि सूरज राणा इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं, कुछ महीने पहले बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी सूरज ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
सूरज राणा का अगला लक्ष्य वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड पुलिस गेम्स में पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करना है।
सूरज राणा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंतौड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह फिलहाल दिल्ली में रेलवे पुलिस फोर्स में कार्यरत हैं। सूरज राणा रणवीर पावरलिफ्टिंग एकेडमी में अभ्यास करते हैं।
इस अवसर पर कोच नीरज शर्मा के अलावा नरेश गहलोत, शोभित, रवि, संदीप गहलोत, कुलदीप और प्रमोद ने सूरज राणा को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।