फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Summer came, and cut an hour

गर्मी आते ही एक घंटा और कटौती

Sat, 05 Mar 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 05 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Summer came, and cut an hour
ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग के रोस्टर में भी बदलाव हो गया है। नए रोस्टर में कटौती का एक घंटा और बढ़ गया है। अब आठ घंटे बिजली की कटौती होगी। कटौती का जो समय रखा गया है वह आम आदमी से लेकर छात्रों और व्यापारियों तक को प्रभावित करेगा। नया रोस्टर शहरियों को रास नहीं आ रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी
विज्ञापन


गर्मी आते ही बिजली समस्या शुरू हो गई है। शनिवार से विभाग ने नया रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत सुबह चार से छह बजे तक  कटौती होगी। इसके बाद दिन में दस से लेकर दोपहर एक बजे तक और फिर शाम साढ़े सात से रात साढ़े दस बजे तक भी कटौती की जाएगी। इस तरह 24 घंटे में  आठ घंटे कटौती होगी। इसके अलावा फाल्ट व अन्य कारणों से भी
विज्ञापन


करीब तीन से चार घंटे कटौती हो सकती है। कटौती का यह समय लोगों को रास नहीं आ रहा है। सुबह चार से छह बजे तक कटौती से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक की कटौती भी रुलाएगी। गर्मियों में शाम सात बजे से रात दस बजे तक बाजारों में अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में बिजली न आने से व्यवसाय
विज्ञापन
विज्ञापन


भी प्रभावित होंगे। दिन भर काम करने के बाद शाम को घर जाने वाले कर्मचारियों को भी बिजली के बिना परेशान होना पड़ेगा। कुल मिलाकर अब शहरियों को बिजली समस्या का सामना करने का समय आ गया है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने बताया कि नया रोस्टर लागू कर दिया गया है। अब इसी रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed