फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sub-division level Yoga Day celebrated at Devarkhana; Rohtak Mayor Ram Avatar Valmiki was the chief guest.

देवरखाना में मनाया गया उपमंडल स्तरीय योग दिवस, रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि रहे मुख्य अतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के देवरखाना में उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है। इस अवसर पर एसडीएम विशाल कुमार ने भी योगाभ्यास में भाग लिया और नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed