{"_id":"6ac806c1b8e4ab04a8069cec","slug":"students-witnessed-the-glorious-saga-of-the-mig-21-on-air-force-day-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140969-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना दिवस पर विद्यार्थियों ने देखी मिग-21 की गौरवगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना दिवस पर विद्यार्थियों ने देखी मिग-21 की गौरवगाथा
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग की ओर से भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हाल ही में सेवामुक्त हुए लड़ाकू विमान मिग-21 की गौरवगाथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। भारतीय वायु सेना के पूर्व कर्मी एवं सहायक प्राध्यापक शिव शंकर मुख्य वक्ता रहे।
शिव शंकर ने सेवाकालीन अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक युग में वायु शक्ति की महत्ता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों से अवगत कराया। प्राध्यापक विप्लव शर्मा ने भारतीय वायु सेना के इतिहास और राष्ट्र रक्षा में उसके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी एवं सहायक प्राध्यापक पंकज कुमार, सीआरपीएफ के पूर्व कर्मी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश तथा सहायक प्राध्यापक विनय मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रताप फलसवाल, प्राध्यापक विप्लव शर्मा, प्राध्यापिका हर्षिता शर्मा और नवीन कुमार ने किया।