बेरी। गांव माजरा दूबलधन स्थित शहीद मेजर महेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्काउट एवं रोवर यूनिट की ओर से वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता फेरी निकालकर ग्रामीणों को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्य जीव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने के लिए सभी को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। इस अवसर पर स्काउट मास्टर एवं रोवर लीडर सोनू, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार, संजीत, संतोष, इंद्रा और बिंदु मौजूद रहे।