{"_id":"6a7768fff312ff7d5105ae71","slug":"students-flocked-for-the-remaining-seats-in-the-third-round-of-counseling-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126079-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी काउंसलिंग में बची सीटों के लिए उमड़े विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी काउंसलिंग में बची सीटों के लिए उमड़े विद्यार्थी
विज्ञापन
-फोटो 81 : राजकीय महाविद्यालय पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालयों में बची सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार को तीसरी काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। काउंसलिंग के बाद विभिन्न श्रेणियों में बची सीटों की जानकारी जारी की गई। सभी मेरिट सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दी गई हैं।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा शनिवार तक थी। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को दोबारा कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद उन्हें बची सीटों के लिए फिर से मेरिट प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा।
कॉलेज के नोडल अधिकारी कमल कुमार रंगा ने बताया कि सोमवार से विभिन्न श्रेणियों की बची सीटों को मर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी।
विज्ञापन
कल से शुरू होंगे नए आवेदन
कॉलेज रविवार को भी दाखिला प्रक्रिया के लिए खुला रहेगा। नए ऑनलाइन आवेदन भी रविवार से शुरू होंगे। फॉर्म भरने में परेशानी होने पर विद्यार्थी लैब नंबर 25 में सहायता ले सकते हैं।