फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   step father rapes girl and boy in jabalpur, courts sends him to jail, jabalpur news udpates,

Jabalpur News: सौतेला पिता दो साल से कर रहा था बेटी का शोषण, बेटे को भी नहीं छोड़ा

Wed, 05 Apr 2023 07:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 05 Apr 2023 07:49 PM IST
सार

जबलपुर में रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सौतेला पिता दो साल से आठ साल की मासूम और 10 साल के बेटे के साथ ज्यादती कर रहा था। 
 

विज्ञापन
step father rapes girl and boy in jabalpur, courts sends him to jail, jabalpur news udpates,
d - फोटो : getty images

विस्तार

जबलपुर में तिलवारा थानान्तर्गत रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सौतेला पिता दो साल से आठ वर्षीय बेटी तथा दस साल के बेटे के साथ दरिंदगी करता था। काम से घर लौटी मां ने जब बच्ची को खून से लथपथ देखा तो उपचार के लिए अस्पताल ले गई। घटना के संबंध में जानकारी लगने पर महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन

 
तिलवारा थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय मेडिकल अस्पताल में कुंदन उम्र 35 साल निजी सफाईकर्मी था। अस्पताल में कार्यरत सफाई महिलाकर्मी से उसके प्रेम संबंध थे। पहले पति से महिला के दो बच्चे थे। परिवारिक विवाद के कारण अलग रहती थी। महिला व कुंदन ने पांच साल पहले विवाह कर लिया था। महिला सोमवार रात लगभग दस बजे काम से घर लौटी तो देखा कि उसकी आठ साल की बेटी बेहोश है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है।
विज्ञापन

 
खून से लथपथ बच्ची को वह उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने बच्ची का ऑपरेशन करते हुए महिला को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी दी। बच्ची मंगलवार को होश में आई तो उसने मां को बताया कि सौतेला पिता पिछले दो साल से उसके तथा दस वर्षीय बड़े भाई के साथ गलत काम कर रहा था। सोमवार को भी सौतेले पिता ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377,पॉस्को सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी नरसिंहपुर जिले का रहने वाला है और घटना के बाद भाग गया था। पुलिस ने छापेमारी की और मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। बच्ची का उपचार जारी है और वह खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed