फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Started work without root diversions, now feel the jam

रूट डायवर्जन बिना शुरू कराया काम, अब लग रहा जाम

Thu, 19 Apr 2018 12:02 AM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Thu, 19 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Started work without root diversions, now feel the jam
तिर्वा क्रासिंग पर जेसीबी से पिलर खड़े करती मशीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा क्रासिंग पर यूपी सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण का काम तेजी से शुरू करा दिया है। मगर राहगीरों का ध्यान नहीं रखा गया। बिना तैयारी के जीटी रोड को बाधित कर दिया गया है। प्रशासन ने मार्ग डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं की है। गुरसहायगंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को तिर्वा क्रासिंग पर जाम की मुसीबत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार रात सोलह टायरा दो ट्रक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने ट्रकों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


 तिर्वा क्रासिंग पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे के गर्डर रखने का काम पूरा होने के बाद यूपी सेतु निगम के अफसरों ने जीटी रोड पर शेष रह गए हिस्से पर स्लेप डालने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए जीटी रोड को पूरी तरह बाधित कर दिया गया। बगल से रास्ता बनाकर छोटे व बड़े वाहनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, जानकारों का कहना है कि इसमें कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही रही है। बड़े वाहनों को यदि जलालपुर पनवारा के निकट बाईपास से निकाल दिया जाए तो रात के वक्त जाम की समस्या से निजात मिल सकती है, लेकिन रात में बड़े वाहन भी शहर से होकर निकल रहे हैं। इस कारण जाम लग रहा है। हालांकि पुल के काम की तीव्रता को देखते हुए अब लग रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उम्मीद है कि मई के अंतिम सप्ताह तक पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed