फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   'special' come for the 'Aap' interview

‘आप’ के इंटरव्यू के लिए आए ‘खास’

Tue, 25 Feb 2014 11:29 PM IST
अखिल तलवार
अखिल तलवार Updated Tue, 25 Feb 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
'special'  come for  the 'Aap' interview
दिल्ली में जीत का परचम लहरा चुकी आम आदमी पार्टी की हवा पंजाब में भी चलने लगी है। पंजाब की तमाम लोकसभा सीटों से बड़ी संख्या में लोगों ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने हर हलके से दावेदारों को शॉर्ट लिस्ट करके राष्ट्रीय कमेटी को भेज दिया है। बहुत जल्द पंजाब से आप के उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है।
विज्ञापन



पंजाब के चुनावी दंगल में पहली बार उतरी आप ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। तीन सौ से ज्यादा आवेदनों की जांच के बाद सवा दो सौ से ढाई सौ लोगों को इंटरव्यू केलिए बुलाया गया था। 20 से 24 फरवरी तक देश भगत यादगार हॉल, जालंधर में इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू लेने वालों में स्क्रीनिंग कमेटी के अलावा कुछ बुद्धिजीवियों को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के चयन केपैमाने में प्रतिभा, आचरण, देश के आर्थिक, सामाजिक, सभ्याचारक और सियासी मामलों की जानकारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का जज्बा शामिल था। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रोफेशनल, रिटायर्ड टीचर, उद्यमी तक शामिल रहे। क0रीब तीस महिलाओं ने भी आप के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कई सीनियर सिटिजन भी आगे आए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के कनवीनर सुमेल सिंह सिद्धू ने बताया कि इंटरव्यू के साथ ही रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जा रही थी। इंटरव्यू खत्म होने के बाद भी सभी हलकों का पैनल बना कर राष्ट्रीय चुनाव कमेटी को भेज दिया गया है। वहां से देश के उम्मीदवारों का बारी-बारी से ऐलान किया जाएगा। पंजाब के उम्मीदवारों का ऐलान बहुत जल्द होने की उम्मीद है।

पटियाला से सबसे ज्यादा आवेदन
आप का असर सारे शहरी हलकों पर नजर आ रहा है। पटियाला से सबसे ज्यादा लोगों ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। यहां से पार्टी के प्रमुख नेता डॉ. धरमवीर गांधी की दावेदारी भी मजबूत है। वहीं, आनंदपुर साहिब और फिरोजपुर संसदीय हलकों से भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।


लुधियाना से फूलका हैं उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी पंजाब में लुधियाना हलके से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। यहां से पार्टी ने एडवोकेट एचएस फूलका को उम्मीदवार बनाया है, जो चुनाव अभियान शुरू भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed