{"_id":"6a6d0d4194f7d56ba0026227","slug":"solar-plant-and-power-cables-stolen-from-fields-jhajjar-news-c-195-1-jjr1006-138123-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से सोलर प्लांट और बिजली का तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से सोलर प्लांट और बिजली का तार चोरी
विज्ञापन
झज्जर। माछरौली थाना क्षेत्र में खेतों में लगे सोलर प्लांट और ट्यूबवेल से बिजली की तारें चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव गादला निवासी अमित कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने और गांव के ही इंद्रजीत ने कुलाना की सीम में कृषि भूमि लेकर अपने-अपने खेतों में ट्यूबवेल और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए हुए हैं। अमित के अनुसार 31 जुलाई को जब दोनों खेत पर पहुंचे तो देखा कि रात के समय अज्ञात चोर उसके सोलर प्लांट से करीब 30 मीटर केबल और कनेक्टर चोरी कर ले गए। वहीं इंद्रजीत के ट्यूबवेल से भी करीब 50 से 55 मीटर बिजली की तार चोरी कर ली गई।
घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर माछरौली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।