{"_id":"57d59c534f1c1bbc61318c59","slug":"slip-the-young-man-killed-by-train-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, लगाया जाम
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीना में ट्रेन से कटकर युवक की मौत के बाद लोगों द्वारा लगाए गए जाम के चलते अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर खड़े वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहरौल में रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब रेलवे लाइन क्रास करते समय एक युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। इससे खफा लोगों ने अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया और मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, मुआवजा और क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग शुरू कर दी। नौकरी और मुआवजा के आश्वासन के बाद किसी तरह ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर लगभग तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ।
कोहरौल निवासी रामप्रसाद गुप्ता का पुत्र संदीप (16) दोपहर बारह बजे के करीब कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन क्रास कर शौच के लिए जा रहा था। उसी दौरान अनपरा की तरफ से आ ाली मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। जब यह बात परिवारीजनों और ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने हाइवे पर आवागमन ठप कर दिया।
इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना था कि रेलवेब्रिज पर कोहरौल पहाड़ी से बाजार तक ओवरब्रिज का निर्माण, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और मुआवजा दिया जाए। इसको लेकर देर तक गतिरोध की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शक्तिनगर एसओ कपिलदेव यादव और बीना चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने किसी तरह ग्रामीणों को परिवार के एक व्यक्ति को आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी, मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया।
उधर, जाम के चलते सफर कर रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन एवं अन्य जरूरी कामकाज से घर से निकले शक्तिनगर, बैढ़न, अनपरा इलाके के लोग बीच रास्ते ही वापस हो लिए। महिलाओं, बच्चों को भी दुश्वारी का सामना करना पड़ा।