फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sirsa News, Hindi News, cdlu, Sirsa

सीडीएलयू की कछुआ चाल

Thu, 07 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, cdlu, Sirsa
सीडीएलयू - फोटो : Bureau
सीडीएलयू का हर काम कछुआ चाल से चल रहा है। इसका उदाहरण यूजी के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित न होने से भी लगाया जा सकता है। परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है पर सीडीएलयू ने अब तक किसी भी कोर्स का परिणाम घोषित नहीं किया है। इसी प्रकार अप्रैल माह में शुरू होने वाली विभिन्न कोर्सों की परीक्षाओं की डेटशीट भी अभी तक जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को डेटशीट का अब तक इंतजार है। सीडीएलयू में परीक्षा शाखा धीमी गति से सफर करती दिखाई पड़ रही है। यूजी के पहले, दूसरे व तीसरे और पीजी के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम अब तक घोषित न होने से विद्यार्थी काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परिणाम की जानकारी लेने के लिए सीडीएलयू में चक्कर काटते देखे जा सकते हैं। परीक्षा शाखा की धीमी गति का प्रमाण डेटशीट से भी लिया जा सकता है। आज छह अप्रैल हो गई है पर अब तक विवि द्वारा किसी भी कोर्स की डेटशीट जारी नहीं की गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि डेटशीट समय रहते जारी हो जाए तो शेड्यूल के अनुसार तैयारी में जुट जाएं पर अब तक डेटशीट जारी न होने से वे किसी भी विषय को तत्परता के साथ पढ़ नहीं पा रहे हैं। डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों परीक्षाओं के बीच में पडने वाली छुट्टियों के अनुसार अपनी तैयारी करते हैं। यही स्थिति परिणाम घोषित होने के बाद डीएमसी जारी करने की है। पूर्व में पास हो चुके ऐसे अनेक विद्यार्थी हैं जो डीएमसी लेने के लिए महीनों से यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रहे हैं। इस समस्या को लेकर विभिन्न कॉलेज की छात्राओं ने कई बार विवि पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले के कॉलेज की लड़कियों ने वीसी की गाड़ी के आगे बैठ कर धरना दिया था और अपना रोष प्रकट किया था। उस वक्त वीसी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। बता दें कि सीडीएलयू के अधीन सिरसा और फतेहाबाद जिले के 48 कॉलेज हैं। यूजी और पीजी कोर्सों के विद्यार्थियों को विवि से इस प्रकार की समस्या से कई सालों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द हो जाएगी डेटशीट और परिणाम की घोषणा : नियंत्रक
सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण अगमकर ने बताया कि परीक्षा शाखा द्वारा डेटशीट तैयार की जा रही है और शायद वीरवार तक डेटशीट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि बहुत ही जल्द परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोर्स के अनुसार जैसे-जैसे परिणाम तैयार होते रहेंगे वैसे-वैसे घोषणा होती रहेगी। उन्होंने बताया कि दोनों कार्यों के लिए कार्य चल रहा है। विद्यार्थियों के हित ही विवि के लिए सर्वोपरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed