फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Shared the vision of building a developed nation.

विकसित राष्ट्र बनाने की अपनी कल्पना साझा की

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 19 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ मॉड्यूल के तहत भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय ‘विकसित भारत-2047’ था। विद्यार्थियों ने राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की अपनी कल्पना साझा की। छात्रों ने देश के विकास में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी बात की। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का सपना हर नागरिक की सहभागिता से पूरा होगा। उन्होंने स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों को देश के वर्तमान और भविष्य से जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों में उत्साह और सकारात्मक सोच देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed