फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sewer overflow in Ward No. 7; dirty water entering homes.

वार्ड नंबर 7 में सीवर ओवरफ्लो, घरों में घुस रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Sewer overflow in Ward No. 7; dirty water entering homes.
22jjrp01- नीलकंठ होटल के पीछे गली में हो रहा सीवर ओवरफ्लो। स्रोत : पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। वार्ड नंबर 7 में नीलकंठ होटल के पीछे स्थित गली में कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी गली में जमा होने के साथ-साथ आसपास के घरों में भी घुस रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
शिकायतकर्ता तेजपाल, रमेश, जयप्रकाश, रणबीर, अनिल, ओमवीर और रमेश यादव आदि ने बताया कि पिछले पांच दिनों में दो बार सीवर की सफाई करवाई जा चुकी है, लेकिन कुछ ही समय बाद सीवर दोबारा भर जाता है। गली में लगातार गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार सफाई के बावजूद समस्या बनी रहना सीवर लाइन में गहरी रुकावट या तकनीकी खराबी की ओर संकेत करता है। इसी के चलते उन्होंने अब उपायुक्त को शिकायत देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने उपायुक्त से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर सीवर लाइन की पूरी जांच करवाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही तत्काल गंदा पानी निकलवाकर गली व प्रभावित घरों की सफाई करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed