{"_id":"589ebcfb4f1c1be71737b3a8","slug":"second-round-to-talks-remains-unconcluded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर : नाकेबंदी पर बातचीत का दूसरा दौर भी रहा विफल, लंबा खिंचने के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर : नाकेबंदी पर बातचीत का दूसरा दौर भी रहा विफल, लंबा खिंचने के आसार
रीता तिवारी/इंफाल
Updated Sat, 11 Feb 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
okram ibobi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में लंबे अरसे से जारी आर्थिक नाकेबंदी सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। नाकेबंदी खत्म करने के लिए नगा संगठनों, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी विफल रहने के बाद अब इसके और लंबा खिंचने के आसार हैं।
दूसरी ओर, इस बातचीत के विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वह नाकेबंदी खत्म करने के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।बीते साल पहली नवंबर से जारी इस नाकेबंदी ने राज्य के आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
यहां जरूरी वस्तुओं की भारी किल्लत पैदा हो गई है और रसोई गैस का सिलेंडर दो हजार रुपये तक बिक रहा है। इस बीच, राज्य में सत्ता की दावेदार भाजपा ने इस बार नाकेबंदी को प्रमुख मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह नाकेबंदी मुख्यमंत्री इबोबी सिंह की, उनकी ओर से और उनके लिए है। उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए नाकेबंदी को लंबा खिंचने दिया है। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।