फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   seats full in trains of mumbai

तत्काल सेवा शुरू होते ही मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल, किराया भी बढ़ा

Tue, 30 Jun 2020 11:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
seats full in trains of mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे प्रशासन के तत्काल बुकिंग शुरू करते ही ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई। मुंबई की ट्रेनों में बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो गईं। रेलवे ने पहली जून से लखनऊ मेल, पुष्पक समेत देशभर में 200 ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किया है। हालांकि, इन ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इनमें तत्काल की सीटों की बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी गई, जिसमें मंगलवार के लिए यात्रियों ने टिकट करवाया। मुंबई की ट्रेनों के तत्काल की सीटें बुकिंग खुलते ही फुल हो गईं। प्रीमियम तत्काल कोटे का किराया भी पहले की तरह हर सीट की बुकिंग के साथ बढ़ा। इन ट्रेनों में सामान्य आरक्षण की तरह वेटिंग रही।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मुंबई के अतिरिक्त गुजरात व अन्य प्रदेशों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते 30 जून से तत्काल व प्रीमियम तत्काल के आरक्षण शुरू कर दिया। सोमवार सुबह 10 बजे से तत्काल सेवा शुरू हुई और देखते ही देखते पुष्पक में स्लीपर की वेटिंग 30 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका किराया 810 रुपये था, जो प्रीमियम तत्काल में 1115 रुपये पहुंच गया। इस ट्रेन की थर्ड एसी में भी वेटिंग रही, जिसका तत्काल का किराया 2085 और प्रीमियम तत्काल का किराया 2485 रुपये था। यही स्थिति कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, अवध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed