Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   SDM investigate boy death case

युवक की मौत की जांच करने कोतवाली पहुंचीं एसडीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत की जांच करने कोतवाली पहुंचीं एसडीएम
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव कनेनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर जांच करने के लिए एसडीएम रविवार को कोतवाली पहुंचीं। जहां पर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। इसी क्रम में पीड़ित पक्ष के भी बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद वह इसे जिलाधिकारी को सौंपेगी।

बता दें कि कनैनी गांव निवासी युवक सोनू उर्फ सोमदत्त को एक लड़की के बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। शनिवार को सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में सुबह से सोनू के परिजन पुलिस कस्टडी में मौत और जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगा रहे थे। मामला तूल पकड़ने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह तहसील पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय में मृतक सोनू के परिजनों को बुलाकर काफी देर तक वार्ता की। इसके बाद सोनू के परिजनों के सुर बदल गए थे। शाम होते-होते मृतक सोनू की मां ने अपने बयान बदलते हुए लड़की पक्ष पर आरोप लगा दिया था और पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक उनके बेटे सोनू को पुलिस ने सुपुर्दगी में दे दिया था। जब वह शुक्रवार की रात में घर पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इससे क्षुब्ध होकर सोनू ने आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एसडीएम खुर्जा को जांच सौंपी है। रविवार को इसे लेकर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई। एसडीएम लवी त्रिपाठी कोतवाली खुर्जा नगर पहुंची। जहां मामले में उन्होंने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी डॉ एमके उपाध्याय के बयान दर्ज किए हैं। वहीं शनिवार रात को मृतक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए। मामले में मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed