{"_id":"69bb12a45067b0c8820d8d5c","slug":"sdm-and-pollution-board-demolished-12-banned-kilns-in-gubhana-village-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-121969-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और प्रदूषण बोर्ड ने गुभाना गांव में 12 प्रतिबंधित भट्ठियों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और प्रदूषण बोर्ड ने गुभाना गांव में 12 प्रतिबंधित भट्ठियों को तोड़ा
विज्ञापन
फोटो 72: एसडीएम की देखरेख में भट्ठियों को तोड़ते प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी। (संवाद)
- फोटो : Samvad
बिना एनओसी के चलते मिले हॉट मिक्स और आरएमसी प्लांट पर भी कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। गुभाना में चल रही 12 प्रतिबंधित भट्ठियोंं को प्रदूषण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण के बाद मौके पर ही तोड़ दिया। उपमंडल अधिकारी डाॅ. रमन गुप्ता ने जमीन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और बुलडोजर मशीन से तोड़ने के निर्देश दिए। हॉट मिक्स प्लांट और आरएमसी प्लांट भी बिना एनओसी के मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बिना अनुमति के क्षेत्र में चल रहे हॉट मिक्स और आईएमसी प्लांट चलने पर प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना ये भट्ठियां कैसे चल रही थीं इस पर प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान 12 भट्ठियां धुआं उगलते हुए मिलीं। किसी भी भट्ठी को विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिली थी। जो कि धड़ल्ले से क्षेत्र को प्रदूषित करने का काम रही थी। टीम अधिकारियों को अवैध तरीके से सिल्वर रोल जलाने की भट्ठियां का धुआं धड़ल्ले से प्रदूषण फैला हुआ मिला।
विज्ञापन
हर माह तोड़ी जाती हैं भट्ठियां, कुछ दिन में फिर से हो जाती हैं चालू
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहली बार भट्ठियों को तोड़ने की कार्रवाई नहीं की गई है बल्कि हर माह भट्ठियां को तोड़ा जाता है लेकिन बार-बार तोड़ने के बाद भी भट्ठियों के स्थापित होने पर विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
यहां पहुंची टीम
- कुंडू हॉट मिक्स प्लांट
- जैन हॉट मिक्स प्लांट
- सुनेजा हॉट मिक्स प्लांट
- सेट्ठी हॉट मिक्स प्लांट
- बाबा आरएमसी प्लांट
- सुषमा आरएमसी प्लांट
बिना एनओसी के चल रहे प्लांट
टीम ने क्षेत्र के पांच हॉट मिक्स प्लांट को बिना एनओसी के पाया जबकि दो आरएमसी प्लांट भी बिना एनओसी के मिले। एसडीएम डॉ रमन गुप्ता ने बताया कि बिना एनओसी के चलते प्लांट पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जबकि जमीन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।