390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्व समभाव पार्टी : राजपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनय से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हास्य कलाकार राजपाल यादव ने आज घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राजपाल ने यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि उनकी सर्व समभाव पार्टी सूबे के नवनिर्माण के लिए उत्तर प्रदेश से आगाज करने जा रही है। दावा किया कि उनकी पार्टी का लक्ष्य विवादों से दूर रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करना है।
अभिनेता ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक उत्तर प्रदेश एक पिछड़ा राज्य है। इसे आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि सर्व समभाव पार्टी बरसाती मेढ़क जैसी नहीं है। वर्ष 2015 में इसकी स्थापना हुई थी और वर्ष 2017 का हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनकी सर्व समभाव पार्टी यूपी में 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राजपाल ने बताया कि कुछ सीटों पर बड़ी हस्तियों के कारण हम चुनाव नहीं लड़ेंगे । उनकी पार्टी दागी छवि वाले लोगों को उम्मीदवार नहीं बनायेगी। नोटंबदी के मुद्दे पर राजपाल ने कहा कि वे इसके समर्थक हैं लेकिन आम आदमी को पैसे निकालने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।