फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sanitation workers' 37-day strike in Jhajjar ends; work resumes.

झज्जर में सफाई कर्मियों की 37 दिन की हड़ताल खत्म, काम शुरू

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' 37-day strike in Jhajjar ends; work resumes.
12jjrp19- शहर के मुख्य मार्ग पर पडे़ कूडे़ को उठाकर रिक्शा में रखता सफाई कर्मचारी। स्रोत : नप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सफाई कर्मियों की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार द्वारा मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद वे शनिवार को काम पर लौट आए। पहले दिन शहर से लगभग 60 टन कूड़े का उठान किया गया। कर्मचारी रविवार को भी सफाई और कूड़ा उठाने का काम करेंगे। सोमवार तक पूरे शहर में सफाई व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।
सफाई कर्मियों ने पुराना बस स्टैंड रोड, पुराना बर्फखाना रोड और आंबेडकर चौक पर सफाई की। बेरी रोड सहित शहर के अधिकतर वार्डों में भी सफाई अभियान चलाया गया। प्रत्येक मार्ग पर तीन से चार कर्मियों को सफाई के लिए तैनात किया गया था। इससे शहर के लोगों को काफी राहत मिली है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे शहर को पहले की तरह साफ और स्वच्छ करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मेन बाजार, बस अड्डा रोड और सब्जी मंडी गुरुग्राम रोड पर सफाई हुई। भट्ठी गेट और तहसील रोड पर भी सफाई अभियान चलाया गया। शहर में बनी प्रमुख डंपिंग साइट्स से भी कूड़ा उठाया गया। सभी दरोगा की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनके नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर साफ-सफाई और कूड़ा उठाने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed